A-12 पति-पत्नी का रिश्ता अटूट हैl
इसमें कोई दो राय नहीं है कि पवित्र शास्त्र बाइबल में परमेश्वर का वचन सत्य है और दुनिया की शिक्षा के विपरीत है। बाइबल हमें पति और पत्नी के रिश्ते की ऐसी अहमियत सिखाती है जो दुनिया का और कोई शास्त्र या शिक्षा नहीं सिखाती। परमेश्वर ने दुनिया का सबसे पहला रिश्ता नर और नारी यानी पति और पत्नी का बनाया और उसे दुनिया के अन्य सभी रिश्तो से ऊपर ठहराया। कोई भी मसीही पति और पत्नी जो परमेश्वर के वचन का पालन करते हैं और बाइबल के अनुसार अपने रिश्ते को बनाए रखते हैं, वह ना सिर्फ परमेश्वर के लिए फलवंत साबित होते हैं बल्कि अपने जीवन में आशीष में भी पाते हैं। बाइबल के आधार पर पति और पत्नी का रिश्ता कैसा होना चाहिए यह जानने के लिए यह videos देखिए।