A-13 अनंत जीवन / स्वर्ग कैसे पायें?
पवित्र शास्त्र बाइबल हमें अनंत जीवन के बारे में ऐसा सत्य बताती है जो दुनिया का और कोई शास्त्र नहीं बताता। जहाँ दुनिया का लगभग हर एक शास्त्र यह सिखाता है कि अनंत जीवन / स्वर्ग / मोक्ष – ये सब “अच्छे कर्मो” से कमाया जा सकता है, वहाँ बाइबल हमें सिखाती है कि अनंत जीवन / स्वर्ग / उध्दार – “अच्छे कर्मों” से नहीं कमाया जा सकता, परंतु अपने पापों से मन फिराकर, यीशु मसीह के बलिदान से मिलने वाली क्षमा पर विश्वास करने से पाया जाता है, जो परमेश्वर का दान है। साथ ही में बाइबल हमें यह भी आश्वासन देती है कि सच्चे मन से येशु मसीह के बलिदान पर विश्वास करके पाया गया अनंत जीवन बरकरार रहता है और उसे परमेश्वर के हाथ से कोई छीन नहीं सकता। अनंत जीवन और उसके बरकरार रहने के विषय में ये वीडिओ देखिए।
https://youtu.be/sc46EQQDtew