A-15 हमारा सहायक पवित्र आत्मा !
मनुष्य की जिंदगी में काफी बार ऐसी परिस्थितियां आती है जहां उसे सहायता की जरूरत होती है, उस वक्त किसी के द्वारा सहायता पाकर वह बहुत आभारी हो जाता है और आनंद से भर जाता है। सोचिए कैसा होगा अगर मनुष्य के पास हमेशा उसकी मदद करने को एक सहायक उपस्थित हो। पवित्र शास्त्र बाइबल हमें यह सिखाती है कि जब कोई मनुष्य अपने पापों से मन फिराकर यीशु मसीह के बलिदान पर विश्वास करता है, और उसके बताए रास्ते यानि बाइबल के वचनों पर चलने को तैयार हो जाता है तो परमेश्वर उसे हमेशा के लिए सहायक के तौर पर पवित्र आत्मा (परमेश्वर का आत्मा) देता है, जो जीवन भर सत्य के रास्ते पर चलने के लिए उसका मार्गदर्शन करता है, उसकी सुरक्षा करता है और उसे परमेश्वर के और करीब लाता है, इस प्रकार मसीही हमेशा आनंद से भरा रहता है। पवित्र आत्मा परमेश्वर उसके कार्यों को और गहराई से जानने के लिए यह videos देखें।