A-16 जीवन में पवित्रता का अर्थ क्या है?

पवित्रता क्या होती है? पवित्र शास्त्र बाइबल के आधार पर पवित्रता एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें कोई पाप नहीं होता और ऐसी स्थिति परमेश्वर के अलावा किसी की नहीं हो सकती। इसीलिए प्रभु यीशु मसीह ने जो पवित्र है, मनुष्य रूप में आकर मनुष्य के उद्धार के लिए क्रूस पर अपना बलिदान दिया क्योंकि मनुष्य के पापों का भुगतान पवित्र परमेश्वर के अलावा कोई नहीं चुका सकता था। दूसरी तरफ बाइबल हमें यह भी सिखाती है कि मसीही होने के नाते हमें परमेश्वर की तरह पवित्र बनना है, यानी हमें पवित्रता का रास्ता अपनाना है, ताकि परमेश्वर हमें धीरे-धीरे यीशु मसीह की समानता में बनाता जाए। पवित्रता का रास्ता एक मसीही सिर्फ और सिर्फ बाइबल के वचनों पर चलकर ही पा सकता है। मसीही जीवन में पवित्रता का क्या महत्व है, यह जानने के लिए ये video देखिए।

https://youtu.be/rGEh9cB2XUQ

https://youtu.be/lL_O2Vfy0d0