A-17 येशु सब रिश्तों से ऊपर है!
पवित्र शास्त्र बाइबल में लिखे हुए परमेश्वर के वचन ऐसा सत्य हैं जो दुनिया की कोई भी शिक्षा या धर्म नहीं सिखाते। जहां एक तरफ दुनिया की शिक्षा और ज्ञान मन को भाने वाली बातें करते हैं वहीं दूसरी तरफ बाइबल का उद्देश्य मनुष्य को सत्य का बोध कराना है। बाइबल हमें कई जगहों पर यह बताती है कि एक मसीही के जीवन में प्रभु यीशु मसीह(जो एकमात्र परमेश्वर है) से बड़ा स्थान किसी का नहीं होना चाहिए। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि एक मसीही अपने सारे रिश्तो को त्याग दें, बल्कि अपनी सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करना तो एक मसीही का कर्तव्य है। अनंत कालीन परमेश्वर को अपने जीवन में कैसे प्राथमिकता दी जाए यह जानने के लिए यह video देखिए।
https://youtu.be/F2a6MPTzu3M