A-20 स्वर्ग का मार्ग - अनुग्रह या कर्म?
मनुष्य अच्छे कर्म क्यों करता है? क्या अच्छे कर्मों से हमारा और परमेश्वर का निजी संबंध बन पाता है? क्या हमारे अच्छे कर्म, बुरे कर्मों को ढक सकते हैं? दुनिया का हर एक धर्म, जो मनुष्यों के द्वारा बनाया गया है, यही सिखाता है कि स्वर्ग जाना या परमेश्वर को खुश करना अच्छे कर्मों से ही किया जा सकता है। परंतु परमेश्वर के द्वारा दिए गए पवित्र शास्त्र बाइबल के सत्य वचन हमें यह सिखाते हैं, कि मनुष्य अपने अच्छे कर्मों के कारण ना तो उद्धार पा सकता है और ना ही परमेश्वर से अपना संबंध स्थापित कर सकता है। तो क्या इसका मतलब यह है कि हम अच्छे कर्म ना करें? नहीं, अच्छे कर्म तो हर मनुष्य को निस्वार्थ भाव से करने ही चाहिए क्योंकि परमेश्वर ने मनुष्य को अच्छे कर्मों के लिए ही बनाया है। परंतु परमेश्वर से व्यक्तिगत संबंध स्थापित करने के लिए, और मृत्यु के बाद अपने पापमय जीवन के कारण नर्क जाने से बचने के लिए, मनुष्य को परमेश्वर का अनुग्रह चाहिए, जो यीशु मसीह के बलिदान पर विश्वास करके ही पाया जा सकता है क्योंकि येशु ने ही मानव जाति के पापों का दंड भुगता। यीशु मसीह के बलिदान द्वारा परमेश्वर का अनुग्रह पाने के लिए ये वीडियो देखें।