A-24 आप येशु से छिप नहीं सकते।

जब एक मनुष्य एक मात्र सच्चे परमेश्वर  प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लेता है तो उसके जीवन में उतार-चढ़ाव होना बहुत आम बात है, क्योंकि उसका जीवन पवित्र शास्त्र बाइबल में लिखे वचनों के आधार पर चलने लगता है, जो पापमय संसार की शिक्षा के विपरीत हैं। हालांकि जीवन में परमेश्वर होने के कारण एक मसीही अपने दुखों में भी आनंदित तो रहता है, लेकिन फिर भी जीवन में कई बारी ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जिनमें एक मसीही को निराशा के दौर से गुजरना पड़ता है। ऐसे समय में एक मसीही अपने पापमय स्वभाव के कारण सोचने लगता है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह भी उसकी मदद नहीं कर सकता और वह येशु से दूर भागने लगता है। लेकिन बाइबल हमें सिखाती है कि येशु तो सर्वज्ञानी और सर्वव्यापी है l इसलिए एक मसीही चाहकर भी येशु से दूर नहीं भाग सकता क्योंकि वो जहाँ भी जाएगा येशु से ही टकराएगा l वो कभी येशु से छुप नहीं सकता क्योंकि येशु तो हर जगह उसे देख सकता है l येशु हमसे इतना प्रेम करता है कि उसका वादा है कि जीवन की किसी भी परिस्थिति में ना तो वो हमें कभी छोड़ेगा और ना ही कभी हमें त्यागेगा l इस विषय को गहराई से समझने के लिए यह वीडियो देखें।

https://youtu.be/2cPFMEBHcwM