A-25 स्वर्ग और नरक वास्तविक जगह है।
आज आधुनिक मनुष्य अपने पापमय स्वभाव के कारण, परमेश्वर के ज्ञान को तुच्छ समझकर अपने ज्ञान पर ज्यादा विश्वास करता है। आज ज्यादातर लोग स्वर्ग और नर्क जैसी वास्तविक जगह को काल्पनिक मानते हैं क्योंकि वे सच्चे परमेश्वर और उसके सच्चे वचन, पवित्र शास्त्र बाइबल से दूर हैं। हालांकि मनुष्य के बनाए हुए धर्मों में भी स्वर्ग और नर्क जैसी जगहों का जिक्र है, लेकिन उन धर्मों में सच्चाई ना होने के कारण उसके ज्यादातर अनुयाई उस पर पूरी तरह विश्वास नहीं कर पाते। पवित्र शास्त्र बाइबल हमें सिखाती है कि परमेश्वर ने मनुष्य को नर्क में अनंतकाल की मृत्यु से बचाने और स्वर्ग में अनंतकाल का जीवन देने के लिए - 2000 साल पहले मनुष्य के सभी पापों को अपने ऊपर लेकर क्रूस पर अपना बलिदान दे दिया, जिसके लिए आवश्यक है मनुष्य उस बलिदान पर विश्वास करके पापों से अपना मन फिराए। स्वर्ग और नर्क के वास्तविक अस्तित्व के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये वीडियो देखें।