A-26 बच्चे और मंदबुध्दि कहाँ जाते हैं?
जब एक मनुष्य का सच्चे परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करके उद्धार हो जाता है, तब उसके जीवन में परमेश्वर का आनंद तो होता ही है लेकिन साथ में उसे अपने परिवार के उद्धार की चिंता भी सताती है। इस दौरान मसीहत के सफर में उसके मन में कई सवाल उत्पन्न होते हैं, जिनमें से एक है कि "क्या बच्चे और मंदबुद्धि लोग मृत्यु के बाद स्वर्ग जाते हैं या नहीं?" अब क्योंकि उद्धार सिर्फ और सिर्फ अपने पापों की क्षमा मांग कर और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान पर विश्वास करके ही पाया जाता है, एक नया मसीही कई बार चिंतित हो जाता है, क्योंकि बच्चे और मन बुद्धि लोगों का दिमाग इतना विकसित नहीं हुआ होता कि वह पाप और पवित्रता में फर्क कर सकें। लेकिन पवित्र शास्त्र बाइबल हमें सिखाती है कि परमेश्वर न्याय करने वाला परमेश्वर है। परमेश्वर अपने न्याय के आधार पर बच्चों और मंदबुध्दि लोगों की मृत्यु होने पर उन्हें जवाबदेय नहीं ठहराता और वे सीधे परमेश्वर के पास स्वर्ग चले जाते हैं। इस विषय में और जानने के लिए यह वीडियो देखें।