A-27 आपके लिए परमेश्वर की योजना!
परमेश्वर के सत्य वचन पवित्र शास्त्र बाइबल के आधार पर - जिस दिन से पहले मनुष्य आदम ने परमेश्वर की आज्ञा ना मानकर इस संसार का पहला पाप किया, उसी दिन से मनुष्य में पाप का स्वभाव आ गया जिसके कारण उसकी संगति परमेश्वर से टूट गई और वह परमेश्वर के मार्ग से हटकर अपने ही मार्ग पर चलने लगा। इसी कारण आज के मनुष्य की कल्पनाएं परमेश्वर की योजनाओं से मेल नहीं खाती। आज का मनुष्य परमेश्वर को छोड़ संसार की अस्थाई उपलब्धियों पर मन लगाता है जो उसके जीवन के साथ ही समाप्त हो जाती हैं। लेकिन बाइबल हमें सिखाती है, कि परमेश्वर की योजनाएं मनुष्य की योजनाओं से बहुत उत्तम होती हैं। परमेश्वर की योजनाओं पर चलने वाला मनुष्य शारीरिक जीवन का आनंद भी उठाता है, और अनंतकाल की उपलब्धियां भी प्राप्त करता है। लेकिन यहां सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि “मनुष्य अपने जीवन के लिए परमेश्वर की योजनाओं को कैसे जान सकता है?” ये तभी संभव है जब मनुष्य अपने पापों से मन फिराकर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान पर विश्वास करे और उसके बताए मार्ग बाइबल के वचनों पर चले – ताकि सच्चे परमेश्वर से उसका एक संबंध बन सके l अपने जीवन में परमेश्वर की योजना को समझने के लिए ये सभी वीडियो देखें।