A-32 आपकी संगति अच्छी है या बुरी?

इस दुनिया में विभिन्न प्रकार के लोग होते हैं जिन्हें सामाजिक मापदंड के आधार पर अच्छे या बुरे चरित्र वाला कहा जाता है l  परंतु सही मायनों में, पवित्र शास्त्र बाइबल के आधार पर चलना ही अच्छा चरित्र होता है क्योंकि जब एक मनुष्य अपने पापों से मन फिराकर, प्रभु यीशु मसीह के बलिदान पर विश्वास करके, बाइबल के वचनों पर चलने के लिए तैयार हो जाता है,  तब परमेश्वर द्वारा दिया गया पवित्र आत्मा उस मनुष्य के चरित्र को बदलने लगता है और उसे परमेश्वर के चरित्र में ढालने लगता है। अब क्योंकि उस मनुष्य के अंदर परमेश्वर के चरित्र के साथ-साथ आदम से मिला पाप का स्वभाव भी होता है,  इसलिए कई बार जब वह मसीही वचन से दूर हो जाता है तो दुनिया की तरफ आकर्षित होने लगता है। बाइबल स्पष्ट रूप से सिखाती है कि एक मसीही को अविश्वासियों की बुरी संगति में नहीं चलना चाहिए। हालांकि यहां संगति न करने का मतलब यह नहीं है कि किसी भी अविश्वासी से बात या दोस्ती नहीं करनी चाहिए, लेकिन बाइबल  सिखाती है कि एक मसीही को अविश्वासीयों की उन बुरी आदतों से सतर्क रहना चाहिए जहां उसे बाइबल के मूल्यों के साथ समझौता करना पड़े, फिर चाहे वह कितना ही प्रिय दोस्त या परिवार वाला क्यों न हो – क्योंकि उनके साथ अधिक घुलने-मिलने से मसीही के अन्दर बसा आदम के पाप का स्वभाव उस पर हावी होने लगता है और उसकी आत्मिक उन्नति रुक जाती है, और बहुत जल्दी वो वापिस पाप में फिसलने लगता है l इस विषय को विस्तार से समझने के लिए ये वीडियो देखें।

https://youtu.be/Lj51cPxWpjE

https://youtu.be/Yg9__jdbXi4

https://youtu.be/DInnFCcdMGA

https://youtu.be/CqjWUBo5x1s