A-33 छोटे जीवन में बड़ी उपलब्धियां !
मनुष्य अपने जीवन में कामयाबी पाने के लिए बहुत सी योजनाएं बनाता है ताकि वह अपने जीवन को भरपूर आनंद और सुख विलास से जी सके। परंतु सच तो यह है कि कोई भी मनुष्य यह नहीं जानता कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है।
जीवन की इस भाग दौड़ में मनुष्य का जीवन कब समाप्त हो जाता है यह उसे खुद भी नहीं पता होता और उसकी सांसारिक कामयाबी उसके किसी काम की नहीं रहती। तो क्या इसका मतलब मनुष्य अपने जीवन को लेकर कभी कोई योजना न बनाए? - पवित्र शास्त्र बाइबल हमें यह सिखाती है कि मनुष्य का जीवन क्षण भर का है।
मनुष्य को अपने जीवन में सांसारिक उपलब्धियों से ज्यादा अनंतकाल के जीवन से संबंधित उपलब्धियों के विषय में सोचना चाहिए, और उसी के आधार पर जीना चाहिए, नहीं तो उसका जीवन व्यर्थ हो जाएगा। जब आप अनंतकाल के लिए जीते हैं, तो आपकी उपलब्धियां कभी नहीं मिटती, वो सदा के लिए होती हैं, और उसके प्रतिफल भी सदा के लिए होते हैं l अनंतकाल पर अपना जीवन केन्द्रित रखने के लिए आपको निरंतर वचन में बढ़ते रहना होगा l – इस विषय पर ये सभी विडियो देखिए -