A-38 शैतान की युक्तियां - आत्मिक युद्ध।

हम जानते हैं कि प्रभु यीशु मसीह को अपना एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार करना एक मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है परंतु सफल मसीही जीवन जीने के लिए प्रभु यीशु मसीह को उद्धारकर्ता स्वीकार करने के बाद अपने जीवन में उसकी इच्छाओं को पूरा करना होता है। सफल मसीही जीवन जीने के लिए पवित्र शास्त्र बाइबल एक मसीही को आत्मिक युद्ध लड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।

लेकिन क्या होता है आत्मिक युद्ध?
आत्मिक युद्ध सांसारिक युद्ध की तरह मनुष्यों के खिलाफ नहीं परंतु शैतान और उसकी दुष्ट आत्माओं के खिलाफ होता है।

शैतान की सबसे बड़ी कामयाबी एक मनुष्य को प्रभु यीशु मसीह को, उसका उद्धारकर्ता स्वीकार करने से रोकने में होती है। जब शैतान इसमें कामयाब नहीं हो पाता तो वह अपने दूसरे लक्ष्य की तरफ दौड़ता है, जो होता है उस मसीही को प्रभु यीशु मसीह के राज्य के लिए इस्तेमाल होने से रोक कर उसका मसीही जीवन असफल करना। शैतान जीवन भर उस मसीही को रोकने के लिए अपनी युक्तियों का इस्तेमाल करता है।

एक मसीही सिर्फ और सिर्फ परमेश्वर के वचनों के द्वारा, परमेश्वर के हथियार बांधकर ही आत्मिक युद्ध लड़ सकता है और शैतान की युक्तियों से बच सकता है। शैतान की युक्तियों और आत्मिक युद्ध के बारे में और जानने के लिए ये वीडियो देखें।

https://youtu.be/YI9WRcOC2-8

https://youtu.be/aB8A2owwmZE

https://youtu.be/7nVSn5nWzm4