A-8 सुसमाचार का प्रचार नित्य करें
आम तौर पर हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवन में हम एक दूसरे के साथ समाचारों का आदान-प्रदान करते हैं। कभी वे समाचार खुशियां लाते हैं तो कभी दुख। पवित्र शास्त्र बाइबल के अनुसार मनुष्य जाति के उद्धार के लिए प्रभु यीशु मसीह का इस दुनिया में जन्म लेना, क्रूस पर अपना बलिदान देना, और तीसरे दिन जीवित हो जाना इस दुनिया का सबसे बड़ा खुशी का समाचार है जिसे हम सुसमाचार कहते हैं, इसलिए एक मसीही के लिए जरूरी है कि जैसे बाइबल का सुसमाचार उसे मिला वैसे ही वह दूसरों को भी प्रचार करें। सुसमाचार का प्रचार कैसे किया जाए यह जानने के लिए हमारे यह videos देखें।